हनुमान जी की मूर्ति को खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश

हनुमान जी की मूर्ति को खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के – गोयना ग्राम के हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। जिससे सुबह मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव गोयना ग्राम के हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी।
मंदिर के पुजारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में चोरी और तोड़फोड़ दोनों की आशंका जताई जा रही है।
घटना की गंभीरता देखते हुए पुजारी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। जांच में उन्होंने देखा कि मूर्ति खंडित होने के साथ-साथ मंदिर से एक बड़ी घंटी और कई लाइटें भी गायब हैं। इससे चोरी की आशंका और भी गहरा गई।












