हत्या और लूट के मामलों में फरार चल रहे दो बदमाशों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक हत्या व लूट में फरार चल रहे दो बदमाशों पर एसपी ने 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ये
जानकारी के अनुसार गढ़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या की एक घटना में वांछित बदमाश राहुल निवासी भड़ौली, थाना किठौर (मेरठ) पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। राहुल हत्या की इस वारदात के बाद से ही फरार है और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
एक अन्य मामले में, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे बदमाश आयुष निवासी बरेली पर भी पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि आयुष लूट की वारदात के बाद से लगातार फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जिले के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी छानबीन कर रही है।
एसपी केजी सिंह ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।












