स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: कर्मचारी के नाम होने पर ड्रिप लगाए मरीज अस्पताल के जीने से उतरकर स्टाफ को ढूंढने घूमता रहा, वीडियो वायरल

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: कर्मचारी के नाम होने पर ड्रिप लगाए मरीज अस्पताल के जीने से उतरकर स्टाफ को ढूंढने घूमता रहा, वीडियो वायरल
हापुड़।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अस्पताल में भर्ती एक मरीज ड्रिप खाली होने के बाद उसे निकलवाने के लिए हाथ में बोतल पकड़ कर जीने से उतर स्टाफ को ढूंढता रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली के सिकैड़ा निवासी एक युवक बीमार होने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था, जहां डाक्टरों ने उसे ड्रिप चढ़ा दी थी। ड्रिप खत्म होने पर काफी देर तक स्टाफ के ना आने पर मरीज हाथ में बोतल लेकर स्टाफ को ढूंढता हुआ जीने से उतरकर अस्पताल में घूमने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।













The prose invites contemplation. Ideas emerge slowly, allowing the reader to engage fully, linger, and appreciate the subtle patterns woven through the text.