HapurNewsUttar Pradesh
स्टेयरिंग छोड़ चलती कार में खिड़की पर खड़े होकर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल, कटा 36 हजार रुपए का चालान

हापुड़।
जिलें में एक युवक द्वारा चलती कार पर किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 36 हजार का चालान किया है।
वायरल वीडियो में युवक चलती वैगन-आर कार की खिड़की पर खड़ा होकर स्टंट करता दिखाई दिया।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर स्टंट में इस्तेमाल की गई कार 36 रुपए का चालान भी काटा गया।
उन्होंने बताया कि यातायात नियम के उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। नियम तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












