सेवई गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की मशीनें, कार समेत लाखों का सामान जलकर खाक

सेवई गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की मशीनें, कार समेत लाखों का सामान जलकर खाक
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रविवार शाम एक सेवई गोदाम में आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने आग की लपटें देखते ही भागकर अपनी जान बचाई। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। आग लगने कार समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के मेरठ मार्ग स्थित नाजिम कॉलोनी स्थित एक सेंवई के गोदाम में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने पर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस घटना में सेवई बनाने का सामान, मशीनें, पैकिंग सामग्री और एक कार जलकर नष्ट हो गई। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मकानों के लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों के अनुसार, गोदाम में ज्वलनशील सामग्री अधिक मात्रा में होने से आग तेजी से फैली। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।












