सुसराल में रह रहे लापता व्यक्ति का शव खरखौदा में फांसी पर लटका मिला

सुसराल में रह रहे लापता व्यक्ति का शव खरखौदा में फांसी पर लटका मिला
हापुड़। हापुड़ के एक गांव में अपनी सुसराल में रह रहे लापता एक व्यक्ति का शव खरखौदा के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव पांची निवासी विजय उर्फ शेट्टी कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ हापुड़ के श्याम नगर स्थित ससुराल में रह रहे थे और बृहस्पतिवार से लापता थे। रविवार को पांची के किसानों ने गांव के ही मनु त्यागी के खेत में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके ग्रामीण के शव को देखा। किसानों ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान विजय के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी
दी। परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई विशेष जानकारी न मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उनकी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि विजय अक्सर अपने गांव पांची चले जाते थे इसलिए उन्होंने उनकी तलाश नहीं की थी।
भाई पर हमले के बाद जेल से छूटा था विजयः जांच में सामने आया है कि विजय ने लगभग ढाई वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई विजेंद्र पर जानलेवा हमला किया था जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब छह महीने पहले उसके बड़े भाई ने ही उसकी जमानत कराई थी। हाल के महीनों से विजय अपनी पत्नी राखी के साथ हापुड़ स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












