ATMS College of Education Menmoms
News

सीएम योगी की अनूठी पहलः जनपद की गौशालाओं व निराश्रित गौ आश्रय में आयोजित किए गो पूजन कार्यक्रम

हापुड़ । मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद की गौशालाओं व निराश्रित गौ आश्रय में गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए ,जहां गायों का पूजन कर गुड़ की भेली खिलाई।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर
जनपद के समस्त निराश्रित गौ आश्रय स्थल एवं गौशालाओं में गो पूजन कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग हापुड़ द्वारा जनपद में संचालित समस्त निराश्रित गोआश्रय स्थल पर गों पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में समस्त गौशालाओं की साफ सफाई की व्यवस्था कर, चूना छिड़काव के उपरांत गोवंश को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर जल अर्पण किया गया एवं गुड़ की भेली खिलाकर पुण्य प्राप्त किया।

.इस कार्यक्रम में संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री एवं पशुधन मंत्री उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग हापुड़ ने निराश्रित गोवंश के प्रति सेवा भाव, अपने कर्तव्य, समर्पण और प्रतिबद्घता का प्रदर्शन किया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि समस्त निराश्रित गौ आश्रय स्थलों में पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं समस्त सहयोगी स्टाफ के साथ सभी के सहयोग से धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर गो पूजन कार्यक्रम का किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page