सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता रजत पदक, हुआ सम्मान
July 9, 2025
0 487 1 minute read
सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता रजत पदक, हुआ सम्मान
, हापुड़।
अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में धौलाना निवासी व सीआरपीएफ कांस्टेबल ने
कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिलें का नाम रोशन किया। ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया।
धौलाना तहसील के बझेड़ा कलां गांव के पहलवान बाबर हरियाणा के सोनीपत में तैनात हैं। अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में सीआरपीएफ जवान बाबर ने 97 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गांव लौटने पर किसान मजदूर संगठन और ग्रामीणों ने बाबर का स्वागत किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बाबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी मेहनत और देशभक्ति युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।