News
सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में हापुड़ की आरोही ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान, शिक्षकों ने दी बंधाई

सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में हापुड़ की आरोही ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान, शिक्षकों ने दी बंधाई
हापुड़। नगर के शिवपुरी स्थित शिवा पब्लिक स्कूल की छात्रा ने
सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिससे शिक्षकों व लोगों ने छात्रा को बंधाई दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के शिवा पब्लिक स्कूल की कक्षा दो की छात्रा आरोही ने राज्य स्तर पर आयोजित सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। संस्था ने उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।