सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित गणेशोत्सव में बच्चों ने दी प्रस्तुति

हापुड़। सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन बड़े भव्य रूप में किया जा रहा है।
दोपहर 11 बजे की आरती को स्कूली बच्चों के लिए रखा गया है, आज की आरती में किड्जी स्कूल के बच्चों ने हापुड़ के राजा की आरती व दर्शन किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह देकर उत्साह वर्धन किया।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने बताया के प्रतिदिन हजारों की संख्या में बप्पा के भक्त दर्शन, पूजन व आरती के लिए आ रहे हैं, उन्होंने बताया के बप्पा की विसर्जन यात्रा की तैयारी बड़ी धूमधाम से ओर भव्य तरीके से की जा रही है। 6 सितम्बर को सायं 6 बजे विसर्जन यात्रा से पूर्व 2100 भक्तों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तत्पश्चात आरती होगी।












