ATMS College of Education Menmoms
News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को किया सम्मानित

हापुड़। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल खाई मोहल्ला कोठी गेट पर तोषनीवाल परिवार द्वारा सम्पन्न कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आज विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए गए ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं विशिष्ट अतिथि हापुड़ के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ नवीन चन्द आर्य रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की वंदना से किया गया।मंच का संचालन करते हुए वैष्णवी कश्यप ने अतिथियों का परिचय दिया।इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधक द्वारा अतिथियों का पुष्प हार एवं चादर से स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सफलता प्राप्त होती है । मुख्य अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को अपने अध्ययन में नियमितता लाने के लिए प्रोत्साहित किया।विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन चन्द आर्य ने बच्चों को जल्दी सोने एवं जल्दी जागने के महत्व को बताया।
इसके पश्चात प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किए। सफरा अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ईशल ने, तृतीय अलिशा अंसारी, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर हुमैरा एवं हुमैरा l l रही। छठा स्थान जोया एवं भास्कर वर्मा ने एवं सप्तम स्थान जन्नत एवं सुहाना ने प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को जनार्दन स्वरूप तोषनीवाल एवं कृष्णा देवी तोषनीवाल की स्मृति में डॉ नवीन चन्द आर्य के हाथों वितरित किए गए। अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य पी के शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय कॉर्डिनेटर कु वर्षा, निधि गुप्ता,वंशिका शर्मा,भारती गुप्ता एवं ज्योति भी उपस्थित रही।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. Heard some whispers about 18win1. Decided to give it a whirl. Site’s alright, nothing too flashy, but it gets the job done. Registration was smooth! Definitely worth checking, especially if you like simple and straightforward. Find them here: 18win1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page