साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 1.81 लाख रुपए

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक को फर्जी बैंक एजेंट बनकर फोन काल की और अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद वाट्सएप पर पीड़ित को एक लिंक भेजकर उसका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित तीन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से कुल 1.81 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
पिलखुवा निवासी राजू ने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आया था। पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल हैक हो गया। एक क्रेडिट कार्ड से 63 हजार रुपये, एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 14 व 23 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक के दूसरे क्रेडिट कार्ड से 79 हजार रुपये निकले गए।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












