साइबर ठगों ने कारोबारी के खाते से उड़ाए 2.19 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज

साइबर ठगों ने कारोबारी के खाते से उड़ाए 2.19 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक कारोबारी के खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 2.19 लाख रुपए उड़ा दिए। पीड़ित व्यापारी ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।
बाबूगढ़ के गांव छतनौरा निवासी बाबू खान की बाबूगढ़ की कुचेसर चौपले पर हिन्दुस्तान मोटर्स के नाम से ई-रिक्शा की डीलर शिप है।
पीडित कारोबारी बाबू ने बताया कि उनके खाते में 2.19 लाख रुपए जमा थे,जो किसी को पेमेंट करना था। 20 सितम्बर को उनके मोबाइल पर दो अलग अलग मैसेज दो लाख रुपए व 19 हजार रुपए निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया हुआ था।
उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने उन्हें साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। शिकायत करने के एक माह बीत जाने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।












