साइबर ठग ने अधिकारी बनकर की 40 हजार रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने फोन पर फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए बैंक डिटेल लेकर खाते से 40 हजार रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी विनित ने बताया कि उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए आधार कार्ड और पेन कार्ड देने की बात कहीं। पीड़ित उनकी बातों में आ गया और अपने भतीजे से आधार कार्ड और पेनकार्ड उसके नंबर पर डाल दिए। आरोपी ने उसके भतीजे को बातों में लगाकर खाते में 40 हजार रुपए उड़ा दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












