ATMS College of Education Menmoms
News

सांसद कुंवर दानिश अली पर धार्मिक टिप्पणी करने के विरोध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा

हापुड़ । सांसद कुंवर दानिश अली पर धार्मिक टिप्पणी करने के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया । उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा से सांसद कुंवर दानिश अली पर भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा धार्मिक टिप्पणी एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विरोध में आज सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सलमान राणा के नेतृत्व में राजपूत समाज के विभिन्न लोग कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित हुए और जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया। जिसमें उन्होंने मांग की लोकतंत्र के मंदिर नव संसद भवन में जनता द्वारा चुने हुए उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा से निर्वाचित माननीय सांसद कुंवर दानिश अली को भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी के द्वारा दिनांक 21.9.2023 को भरी संसद में अपमानित किया गया उन पर धार्मिक टिप्पणी की गई अपशब्द कहे गए ।देश की संसद में यह पहली बार बेहद शर्मनाक घटनाकर्म हुआ जिससे सांसद कुंवर दानिश अली की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची जिससे सांसद कुंवर दानिश अली मानसिक रूप से तनाव में है । उक्त घटनाक्रम से देश की 140 करोड़ जनता एवं राजपूत समाज में आक्रोश है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया से निवेदन है कि भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी की सदस्यता रद्द कर आजीवन चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाए साथ ही उचित धाराओं में कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । इस अवसर पर कुंवर सलमान राणा अब्दुल रहमान राणा अरबाज चौधरी बिलाल कुरेशी इकरार अहमद नाजिम राणा अबूजर चौधरी तालिब राणा आदि उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page