HapurNewsUttar Pradesh
सर्राफ की दुकान से सोने की चेन ले उड़ी महिला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के सर्राफा बाजार में खरीदारी के बहाने एक महिला सोने की चेन ले उड़ी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के सर्राफा बाजार स्थित विकास जैन नीटू की सर्राफा की दुकान है। दोपहर के समय एक महिला आई और जेवर देखने लगी। बातों में महिला दुकान से एक सोने की चेन चोरी कर फरार हो गई। महिला के चले जाने के बाद सर्राफ को जानकारी हुई। सीसीटीवी में महिला की करतूत कैद है।
दुकानदार नीटू जैन सर्राफ ने बताया कि मामले में महिला की तलाश की जा रही है।












