सरस्वती शिशु मंदिर में औषधि निरीक्षक ने फहराया तिरंगा

हापुड़ । सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेमेंद्र चौधरी (औषधि निरीक्षक हापुड़) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरुण गोयल (समाजसेवी) रहें।
विद्यालय के व्यवस्थापक विनोद गुप्ता सम्मानित सदस्य राजकुमार वर्मा, विकास गर्ग, मनीष शर्मा व प्रधानाचार्य शिवदत्त शर्मा द्वारा अतिथियों का तिलक कर पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर एवं सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि हेमेंद्र चौधरी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश को आज़ादी कैसे मिली विस्तार से समझाया साथ ही देश की आज़ादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की उसके उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल जी ने किया।












