सरकारी सिस्टम की लापरवाही:अतिक्रमण और जाम की भेंट चढ़ गई बीमार बच्ची, जाम में फंसकर तोड़ा दम , जाम से निकलने के लिए गिड़गिड़ाता रहा युवक, मानवता हुई शर्मशार

सरकारी सिस्टम की लापरवाही:अतिक्रमण और जाम की भेंट चढ़ गई बीमार बच्ची, जाम में फंसकर तोड़ा दम , जाम से निकलने के लिए गिड़गिड़ाता रहा युवक, मानवता हुई शर्मशार
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु)।
नगर पालिका, पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़कों पर लगने वालें जाम, अतिक्रमण और पैठ की वजह से आज एक बीमार मासूम बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही जाम में फंसकर दम तोड़ दिया। हांलांकि बच्चीं को बचाने के लिए उसका मामा लोगों से जाम से निकलवाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, परन्तु मानवता को ताक पर रखकर किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मौहल्ला फूलगढ़ी में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पैठ में बुधवार को अतिक्रमण के कारण भीषण जाम लगा था, इस बीच अपने मामा के घर गुलावठी से आई मासूम बच्ची इंशा की तबीयत खराब हो गई। जिस कारण उसका मामा बच्चीं को बाईक पर लेकर अस्पताल जा रहा था, परन्तु जाम में फंस गया।
बच्चीं की गंभीर हालत को देख मामा ने बीमार बच्ची को अस्पताल ले जाने का हवाला देकर लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाई, परंतु अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह ठप रहा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका व अधिकारियों की लापरवाही के कारण हर बुधवार को बाजार के दिन जाम की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।












