ATMS College of Education Menmoms
News

समाधान दिवस में 43 शिकायतों में से हुआ मात्र 8 शिकायतों का हुआ समाधान,डीएम हुई सख्त

हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार धौलाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी धौलाना से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया भूमि संबंधित विवाद मौके पर जाकर निस्तारण कराएं । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए l समाधान दिवस में 43 शिकायतें आई जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी धौलाना संतोष उपाध्याय, परियोजना अधिकारी शुभम श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, धौलाना तहसीलदार, उपनिदेशक कृषि विपिन द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी धौलाना अभिमन्यु सेठ, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page