समाज के लिए ऐसे कार्य करे जिन्हें सदैव याद किया जाए: कुमार विश्वास

हापुड़।
जाने माने कवि व कथा वाचक कुमार विश्वास ने कहा कि समाज के लिए ऐसे कार्य किए जाए जो सदैव याद किए जाए।
उपरोक्त विचार प्रेमवती मारवाड कन्या इंटर कॉंलिज मे लाला बालमुकुन्द गोयल की जन्मशताब्दी समारेाह में मूर्ति का अनावरण करने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की सड़क, नाली आदि के कार्यों को जल्द भूल जाते है। लेकिन शिक्षा क्षेत्र में किए ऐसे कार्य को पीढ़ी दर पीढ़ी याद करती है। उन्होने कहा कि आज पिलखुवा का नाम भक्त रामशरणदास, ईमानदार व स्वच्छ छवि के पत्रकार रहे शिवकुमार कुमार, विहिप के नेता जाने माने लेखक सरोज, आचार्य रामनाथ सुमन आदि के नाम से जाना जाता है। कुमार विश्वास ने कहा कि आज मे जहां भी जाता हूं। नोएडा में आवास होने के बाद भी अपनी जन्मस्थली पिलखुवा का नाम गर्व से लेता हूं।
इस अवसर पर शिक्षक डॉ. चंन्द्रपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, हिन्दू कन्या इंटर कॉंलिज की प्रधानाचार्य व्रतिका खंडेलवाल आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, विधायक धर्मेश तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बसंल, दूधेश्वर नाथ मंदिर के मंहत नारायण गिरि, कथा व्यास राजेन्द्र पांडेय, लक्ष्मीनारायण मोदी, राजीव कंसल, शशिकांत गोयल, डॉ. अतुल जैन, अंशुल मिततल, रजनेश मित्तल, रविन्द्र शर्मा, दिनेश बंसल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कवि डॉ. वागीश दिनकर ने किया।












