ATMS College of Education Menmoms
News

सभी पार्टियों ने मुस्लिमो को छला, भाजपा ने किया भला -संजीव गोयल सिक्का

हापुड़।
आज मेरठ हापुड़-लोकसभा क्षेत्र की हापुड़ विधानसभा के ग्राम बड़ौदा सहानी में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगो के साथ संवाद करते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि यदि हम इतिहास उठाकर के देखें तो केंद्र और प्रदेश में जितने भी राजनीतिक दलों ने अपने हाथ में सत्ता ली है उन सभी ने मुस्लिम समाज को छलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया उन्होंने सदैव यह चाहा कि मुस्लिम समाज अशिक्षित रहे बड़ा रोजगार न करने पाए और केवल कुछ नाम मात्र की सुविधा देकर उनको हम लुभाते रहे जिससे कि हमारा वोट बैंक लगातार मुस्लिम समाज बनता रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सेवा रूपी सरकार ने हमेशा मुसलमानों को सभी क्षेत्र में बढ़ावा देने का कार्य किया है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना से कोई भी अछूता नहीं है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से यूसुफ प्रधान , अंजुल राहिल (उपसभापति भटियाना सोसायटी), पवन‌ सैनी , संदीप रावत , विनीत शर्मा ,खलील , शिराज , नौशाद राणा, तमजीर आलम , अरवाज चौधरी अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page