सपा नेता पर मकान दिलवाने के नाम पर फर्नीचर कारोबारी से की दो लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

सपा नेता पर मकान दिलवाने के नाम पर फर्नीचर कारोबारी से की दो लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
N हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक फर्नीचर कारोबारी ने सपा नेता पर सस्ता मकान दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के दादाबाड़ी निवासी व अरिहंत फर्नीचर के मालिक नरेन्द्र जैन ने बताया कि गढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी सपा नेता शुभम गुप्ता 26 जुलाई को उसकी दुकान पर आए और बताया कि उसके गोदाम के पास 40 गज का एक मकान उपलब्ध है, जिसे वह 26 लाख रुपये में दिलवा देगा। आरोपी पीड़ित की बातों में आकर उसने बयाने के तौर पर एंडवास 50 हजार रुपये दे दिए। 28 जुलाई को शुभम गुप्ता फिर दुकान पर आया और बताया कि मकान का सौदा 26 लाख में तय हो गया है। इसके एवज में उसने डेढ़ लाख रुपये और मांगे। भरोसा कर पीड़ित ने आरोपी को दे दिए।
इसके बाद आरोपी ने मकान की रसीद जल्द देने का वादा किया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी मकान का बैनामा नहीं हुआ। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। रुपये मांगने पर आरोपी ने अभद्रता की और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













I’d have to examine with you here. Which is not one thing I usually do! I take pleasure in reading a post that may make folks think. Additionally, thanks for permitting me to comment!
I have been absent for some time, but now I remember why I used to love this website. Thank you, I will try and check back more often. How frequently you update your web site?