ATMS College of Education Menmoms Global Inc
Hapur

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो किशोर घायल

ख़बर सुनें

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो किशोर घायल
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बाबूगढ़ में भी हाईवे पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।
गांव ददायरा निवासी अंकित (25) पुत्र भूरे बृहस्पतिवार शाम किसी काम से हाफिजपुर के गांव अकड़ौली गया था। देर रात वहां से वह बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। उधर, गंगा स्नान के लिए बाइक से ब्रजघाट जा रहे दो युवकों को बाबूगढ़ के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें अर्जुनगर निवासी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Source link

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page