सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ ने नियमों का उल्लंघन करने पर 288 वाहनों के काटे चालान

हापुड़।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ ने क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने पर 288 चालकों के चालान काटे गए।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन का संचालन करने पर 116 चालकों और बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन का संचालन, गलत पार्किंग, मोबाइल फोन का प्रयोग करने आदि पर 172 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, पेट्रोल पंपों पर जाकर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने बताया कि आगामी 15 जनवरी तक इस प्रकार की कार्रवाई जिले में प्रतिदिन होगी।












