सड़क पार कर रही महिला को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के निकट दिल्ली लखनऊ हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान मिनी ट्रक ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी हसमत अली की पत्नी वसीला उम्र 55 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम को गांव के निकट दिल्ली लखनऊ
हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रही थी। तभी हापुड़ की तरफ से आए मिनी ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा । थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी की तलाश की जा रही है।












