News
सड़क पर कार सवारों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल, 12 हजार का काटा चालान

सड़क पर कार सवारों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल, 12 हजार का काटा चालान

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में कार सवार युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार का 12 हजार रुपए का चालान काटकर चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक लग्जरी कार की छत से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है।
किसी राहगीर द्वारा बनाए गए वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।
वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की। वाहन की पहचान कर चालक और स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ 12 हजार रुपए का चालान काटा है।












