सड़क दुर्घटनाओं में बाईक सवार युवकों की मौत, मचा हड़कंप

सड़क दुर्घटनाओं में बाईक सवार युवकों की मौत, मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
जिलें में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइकसवार युवकों की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र में नली हुसैनपुर से बनखंडा में ग्राम रसूलपुर निवासी कुणाल (17) अपने दोस्त हर्ष (16) के साथ बाबूगढ़ से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नली हुसैनपुर-बनखंडा रोड पर पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर धौलाना क्षेत्र में बुधवार देर रात धौलाना के जोगीवाला मोहल्ला निवासी रिहान गाजियाबाद से अपने घर धौलाना लौट रहा था। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र में पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












