HapurNewsUttar Pradesh
सड़क दुर्घटना में हुई दंपत्ति की मौत से लोगों में शोक की लहर

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक दंपत्ति की दो दिन में आगे पीछे हुई मौत से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार विहिप के जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी फायर वालों ने बताया कि उनके बड़े भाई हापुड़ के तगासराए निवासी एडवोकेट
मुकेश त्यागी अपनी पत्नी अनीता त्यागी के साथ गाड़ी से लौट रहे थे, तभी दंपत्ति एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। शुक्रवार व शनिवार को अलग अलग दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।












