सऊदी में नौकरी के नाम पर चार युवकों से लाखों की ठगी

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने वालों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बागपत के सिंघावली गांव बसौद निवासी आमिर तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई थी, जिन्होंने खुद को विदेश (सऊदी) में
नौकरी दिलाने वाला बताया। उन्होंने आमिर से कहा कि यदि वह और उसके साथी दुबई में नौकरी करना चाहते हैं तो वे वीजा और नौकरी की व्यवस्था करा देंगे। इसके एवज में प्रति व्यक्ति 2.50 लाख रुपये की मांग की गई। आमिर व उसके तीन साथियों ने मिलकर लगभग, 8 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसमें से 5 लाख रुपये फोन पे के जरिए और 3 लाख रुपये नकद दिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












