सऊदी अरब में दोस्ती कर दिल्ली में गढ़ निवासी युवक से बंग्लादेशी महिला ने किया था निकाह, फर्जी दस्तावेजों पर रह रही थी भारत ने, आरोपी बंगलादेशी महिला पति सहित गिरफ्तार

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में अवैध रूप से भारतीय दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिक बनकर रह रही बंग्लादेशी महिला के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मोहम्मद मसरूफ(36) ने बांग्लादेश के नारायणगंज निवासी महमूदा बेगम (38) से 2021 में नई दिल्ली में निकाह किया, जिसके बाद से वह गांव दौताई में ही रह रही थी। मामले का खुलासा होने पर दंपत्ति फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर में दबिश डाली, तो घर से महिला के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, वीजा, नेशनल आईडी कार्ड, बैंक संबंधी दस्तावेज और भारतीय वोटर आईडी में महमूदा से रानी नाम का दस्तावेज सहित कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महमूदा बेगम उर्फ रानी बेगम और मोहम्मद मशरूफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआत में आरोपी महिला ने बताया कि वे दोनों सऊदी अरब में मिलें थे और दोनों में दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद 2021 में भारत आकर उसने
मशरूफ से निकाह कर लिया था और फिर वह बंगलादेश चली गई थी तथा 2023 में वह फिर से भारत आ गई और फिर से वापस आ गई थी और फिर वापस नहीं गई ।
उन्होंने बताया कि अभी पूरे मामले में आरोपी दंपत्ति से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।












