ATMS College of Education Menmoms
News

संपत्ति विवाद पर भतीजी ने लगाया ताऊ पर पिटबुल डॉग से हमलें करवानें का आरोप, एफआईआर दर्ज

संपत्ति विवाद पर भतीजी ने लगाया ताऊ पर पिटबुल डॉग से हमलें करवानें का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो भाईयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर एक युवती ने अपने ताऊ पर घर में घुसकर पिटबुल डॉग से हमला करवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के नवादा खुर्द गांव निवासी महावीर सिंह की बेटी आंचल ने बताया कि उसके पिता और ताऊ का संपत्ति और मकान के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के लोगों ने दोनों का समझौता करा दिया। लेकिन उसके बाद आरोपी पक्ष अपने पिटबुल कुत्ते को लेकर उनके घर में घुस आए। वहां आकर
आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कुत्ते से गर्दन पर हमला करा दिया जिसके जबड़े से वह बाल-बाल बच गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई कराने की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page