HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन से लापता सहेलियों का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व लापता हुई दो सहेली को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि उनको तलाश करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी व्यक्ति
ने बताया कि बुधवार की रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह को जब परिवार के लोग सो कर उठे तो देखा कि उनकी नाबलिक बेटी व पड़ोस में रहने वाली सहेली घर पर नहीं थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












