HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सोसाइड

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।गढ़मुक्तेश्वरके गांव दौताई निवासी सालबा का निकाह महज एक माह पहले ही फरहान के साथ हुआ था। फरहान ने बताया कि सोमवार सुबह काफी देर तक जब उनकी पत्नी सालबा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को शक हुआ। आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा तो सालवा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया।












