HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे
अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा
क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय एक युवक पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर अचानक उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने समय रहते उपचार शुरू कर दिया।












