संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सोसाइड
July 29, 2025
0 709 1 minute read
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सोसाइड
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी।
हापुड़ के मेरठ रोड स्थित वसंत विहार कॉलोनी निवासी विकास वाहन चालक हैं।
वह अपने परिवार के साथ अपने साले के घर में रह रहे थे। पास में ही उनका नया मकान बन रहा है। उनकी बेटी कक्षा-9 की छात्रा आयुषी है। रविवार की देर शाम छात्रा आयुषी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।