ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप, पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में ,दो बार खुद खा चुकी थी जहर

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पत्नी पर जहर देकर हत्या की आंशका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी भूपेंद्र (38) मजदूरी का कार्य करते हैं और उसके तीन बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ सेवन की बात सामने आई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पति पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस कारण पत्नी ने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पति से विवाद के चलते पत्नी ने 31 मई 2024 को महिला थाने जाते समय नगर पालिका में जहर खा लिया था, इसके बाद पति से विवाद होने पर नवम्बर 25 में पिलखुवा थानें में पति भूपेंद्र को बंद करवा दिया था तथा पुलिस द्वारा भूपेन्द्र को छोड़ने से क्षुब्ध होकर पिलखुवा कोतवाली में जहर खा लिया था, जिससे बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी थी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page