ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

शोर्ट फिल्मों में रोल देने का झांसा देकर डायरेक्टर ने बुलाया फ्लैट पर, दो लाख रुपए हड़पने व छेड़छाड़ का महिला आर्टिस्ट ने लगाया आरोप

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में हरियाणवी शोर्ट फिल्मों के कलाकार व डायरेक्टर पर एक अन्य महिला कलाकार ने दो लाख रुपये हड़पने और उसके साथ छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का दिल्ली रोड स्थित प्राधिकरण की योजना में फ्लैट है।

हरियाणवी फिल्मों में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि उसके साथ एक युवक कलाकार है और फिल्म में डायरेक्टर का काम भी करता है। महिला का आरोप है।

कि युवक का दिल्ली रोड स्थित एक सोसायटी में फ्लैट बना हुआ है। कुछ समय पहले आरोपी ने उसे एक फिल्म के संबंध में उसे यहां बुलाया और छेड़छाड़ का प्रयास किया। किसी प्रकार वह आरोपी के चंगुल से बचकर वहां से भाग गई। इतना ही नहीं आरोपी ने उससे दो लाख रुपये ले रखें हैं, जिन्हें वह वापस नहीं दे रहा है। वह लगातार अपने रुपयों को वापस मांग रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page