शिवा पाठशाला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा, स्वतंत्रता दिवस पर्व हमारे देश की आन-बान-शान – रेनू अग्रवाल, डॉ.सुमन अग्रवाल

शिवा पाठशाला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा, स्वतंत्रता दिवस पर्व हमारे देश की आन-बान-शान – रेनू अग्रवाल, डॉ.सुमन अग्रवाल
हापुड़ ।
नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला
में गुरुवार को 79 वां को स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारम्भ इन्वरव्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर की पदाधिकारी रेनू अग्रवाल
, प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। सभी ने राष्ट्रगान उत्साह से गाया।
पदाधिकारी रेनू अग्रवाल व पारूल मित्तल ने विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर फूल अर्पित किए। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर विचार रखे।
समाजसेवी रेनू अग्रवाल ने कहा कि यह दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक है | लम्बे समय तक ब्रिटेन के उपनिवेश रहे भारत देश को 15 अगस्त 1947 के दिन आज़ादी मिली थी | भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी | इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव को तो सम्मान तो देते ही हैं, साथ ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद् करते हैं जिनकी वजह से भारत को आज़ादी प्राप्त हुई |
प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने कहा कि आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के मामले में भारत आत्म-निर्भरता की ओर अग्रसर है | नित्य नए अन्वेषणों का दौर जारी है | आज विश्व के विकसित ओर बड़े देश भारत की ओर आशा की दृष्टी से देख रहे हैं और क्षेत्रीय महाशक्ति के रूप में भारत की भूमिका को लेकर आशान्वित है |
इस मौकें पर
आराध्या, पारूल मित्तल, वैभवी मित्तल, शिक्षिका नीतू नांरग, लक्ष्मी, सरला,सुमन आदि मौजूद थे।












