News
शिवा पाठशाला में फहराएं तिरंगे, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कारगिल युद्ध में पाक को परास्त कर विश्व में भारत की दिखाई थी ताकत – डॉ.सुमन अग्रवाल

शिवा पाठशाला में कारगिल विजय दिवस की 26 वीं वर्षगांठ मनाई, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

हापुड़।
नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 26 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
कारगिल युद्ध में सैनिकों की बहादुरी व बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां पेश की गई जिसके अन्तर्गत डांस ,क्विज ,नाट्य प्रस्तुति तथा देशभक्ति गान आयोजित किए गए । बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए तथा भारतीय वीरों के अदम्य साहस व शौर्य को नमन भी किया । कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य से की गई। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को कारगिल नायकों की शौर्य गाथा का वर्णन भी किया गया ।
पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने बताया कि हमें वीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए ।
इस मौके पर शिक्षिका नीतू नारंग, डॉ हरजीत कौर, सुमन, सोनम आदि मौजूद थी।












