News
शिवा पाठशाला में पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया स्वागत

छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चें , तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया स्वागत
हापुड़।
नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में गर्मियों की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार शासन द्वारा 19 मई से 14 जून तक बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश किया गया था।बाद में बच्चों को एक जुलाई से बेसिक स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया था।
मंगलवार सुबह शिवा प्राथमिक पाठशाला में पहले दिन पहुंचे बच्चों का प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन अग्रवाल, नीतू व लक्ष्मी ने
चंदन का टीका लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन अग्रवाल ने बताया कि बेहतरीन कार्य एवं गृहकार्य पूरा करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित भी किया किया गया।सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित कर मध्यान भोजन में आलू पूरी ,खीर खिलाई गई।












