शिवा पाठशाला के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी व तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा विधालय

शिवा पाठशाला के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी व तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा विधालय

अनेक प्रतियोगिताएं की आयोजित, बच्चों को किया पुरस्कृत
हापुड़। बीएसए के निर्देश पर नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में हर घर तिरंगा अभियान के चलते काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर प्रभात फेरी, तिरंगा रैली व
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिससे प्रतिभाग करने वालें सभी बच्चों को गिफ्ट वितरित किए।
नगर क्षेत्र के कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के चलते काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा व पूर्व अध्यक्ष शान्तुन सिंघल ने प्रभात फेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया |
बच्चों ने क्षेत्र में तिरंगा हाथों में लेकर काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीदों के नारों द्वारा लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया |
आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा व पूर्व अध्यक्ष शान्तुन सिंघल ने बच्चों को काकोरी कांड के बारे में बताते हुए कहा कि देश को आजाद कराने के लिए वीर सपूतों न को न्यौछावर कर दिया था। स्कूलों में बच्चों ने काकोरी ट्रेन एक्शन पर लघु नाटिका सामूहिक नृत्य, देश भक्ति गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक घटना को 9 अगस्त 1925 को लखनऊ काकोरी में क्रान्तिकारियों ने स्वतंत्रता आन्दोलन को धन की आवश्यकता के लिए ट्रेन पर हमला बोलकर अंग्रेजी हुकूमत के खजाने को लूट कर उस पर कब्ज़ा कर लिया था ।
इस मौके पर बच्चों ने राखी बनाने , सैनिक और पुलिसकर्मियो को आभार पत्र लिखना ,चित्रकला, पोस्टर,स्वतंत्रता आन्दोलन व तिरंगा सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी का
आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आंचल सिंघल , शिक्षिका डॉ. हरजीत कौर, नीतू नारंग, सुमन, सोनिया , लक्ष्मी आदि मौजूद थे।












