ATMS College of Education Menmoms
News

शिवपाल यादव से जिले में पार्टी संगठन विस्तार व जिले में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की

हापुड़। प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सपा वरिष्ठ नेता पदम सिंह ने इटावा स्तिथ आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर जिले में पार्टी संगठन विस्तार व जिले में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की। जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सपा वरिष्ठ नेता पदम सिंह रविवार को इटावा पहुंचे। जहां उन्होंने इटावा स्तिथ आवास पर प्रदेश के पूर्व कद्दावर कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के समक्ष जिले में पार्टी संगठन विस्तार के बारे में चर्चा की। उन्होंने जिले में व्याप्त समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री को बताया कि जिले के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण किसानों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपना आलू ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर शीत ग्रहों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगा कर खड़े है, शीत ग्रहों में आलू नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण किसान रात भर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली पर ही सोने पर मजबूर हो रहे है। लेकिन जिले का प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जिसके चलते किसानों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं को सुन पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page