शिप्रा अग्रवाल ने CA की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया जनपद का नाम रोशन

शिप्रा अग्रवाल ने CA की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया जनपद का नाम रोशन
शादी के बाद भी सपनों की उड़ान मुमकिन है – एक प्रेरणादायक कहानी: CA शिप्रा अग्रवाल
हापुड़।
“कभी सोचा ना था कि दो छोटे अक्षर ‘CA’ जब अपने नाम के आगे लगेंगे, तो दिल में इतनी बड़ी ख़ुशी की लहर दौड़ेगी।”
CA शिप्रा अग्रवाल ये नाम आज सिर्फ एक शख्स की पहचान नहीं, बल्कि हर उस लड़की की उम्मीद बन गया है, जो शादी के बाद भी अपने सपनों को जिंदा रखना चाहती है।
हापुड़ के श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से 2014 में कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर आगे की पढ़ाई करी, शिप्रा ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों और परिवार का साथ हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।
शादी के बाद पढ़ाई और जिम्मेदारियों का संतुलन आसान नहीं था। लेकिन शिप्रा के लिए ये संघर्ष नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत थी। उनके पति संयम जैन, ससुराल के माता-पिता अर्चना जैन और शील चंद जैन, मायके के माता-पिता नीलू अग्रवाल और विजय गोयल, और भाई हर्षित गोयल — इन सभी ने उनके इस सफर में हर मोड़ पर साथ दिया। दो परिवारों के आशीर्वाद और समर्थन से ही आज शिप्रा CA शिप्रा अग्रवाल बनी हैं।
शिप्रा का कहना है —
“मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि ये दिन मेरे लिए क्या मायने रखता है। ये सिर्फ मेरी जीत नहीं अपितु मेरे दोनों परिवारों के साथ मेरे विद्यालय तथा हर उस लड़की की जीत है जो स्वयं पर विश्वास रखती है।”
शिप्रा की यह सफलता की कहानी हर उस बेटी, बहू, पत्नी के लिए रोशनी की एक किरण है, जो सपनों को पूरा करने का जज़्बा रखती है।
CA शिप्रा अग्रवाल आज लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, उनकी इस सफलता पर विद्यालय की मैनेजर श्रीमती स्वाति गर्ग तथा प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित करी।













What’s up, I read your new stuff daily. Your humoristic
style is witty, keep up the good work!