News
शिक्षिका के घर में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

शिक्षिका के घर में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णाविहार में चोरों ने एक घर में नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार मोहल्ला कृष्णा विहार निवासी कृर्ति एक स्कूल में अध्यापिका हैं। मंगलवार को वह घर का ताला लगाकर गई थी। घर का अन्य सदस्य लौटकर ताला खोल ले, इसके लिए उन्होंने चाबी घर के बाहर ही छिपा दी थी, लेकिन चोरों को इसकी भनक लग गई। जब वह वापस आईं तो पता चला कि किसी ने ताला खोल लिया और घर में प्रवेश कर वहां रखी नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।












