शिक्षकों ने हापुड़ में TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

हापुड़। दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब में 9 राज्यों के शिक्षक संगठनों द्वारा टीईटी अनिवार्यता विषयक आये उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आलोक में संघर्ष हेतु टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया(TFI) का गठन किया गया जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ० दिनेश चंद्र शर्मा जी को चुना गया आज दिल्ली से लखनऊ जाते हुए TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ० दिनेश चंद्र शर्मा जी का जनपद के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशौदिया जी के नेतृत्व में निजामपुर बाईपास पर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया महामंत्री संजय सिंह कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडे उपाध्यक्ष मेघराज भाटी दीपक शर्मा राधेरमण त्रिपाठी देवेन्द्र श्रीवास्तव अक्षत पांडेय एवंअन्य पदाधिकारियों को भी शिक्षकों ने फूल-मालाओ से लाद दिया
डा दिनेश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की TFI की कमान उत्तर प्रदेश को मिली है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं साथ ही उन्होंने टीईटी अनिवार्यता के विषय पर कहां की TFI शिक्षकों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देगा देश के लाखो शिक्षक 21 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में डेरा डालेंगे जिसमें हापुड़ के सभी शिक्षकों को अग्रणी भूमिका निभानी होगी उन्होंने जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशौदिया व जिला मंत्री नीरज चौधरी द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध किए जा रहे संघर्ष की सराहना की ओर कहा की इन्होने भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाईयां जीती है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशौदिया जी द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद की ओर से बधाई देते हुए भारी संख्या में दिल्ली पहुचने का आश्वासन दिया गया। स्वागत करने वालों में नीरज चौधरी बबीता दिनेश राशिद इशरत अली महेश अंशु नीमा रजनी तारावती रीना रचना सुशील विमल सुनील नासिर ललित ग्यासुद्दीन संजय संदीप मेघा नाजिम अमिता पूनम प्रवेश योगेश हसरत अली आनंद सैनी सविताअनंगपाल संजीव रीतु निर्मला दिलशाद नौशाद आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।












