शादी समारोह से लौट रही युवती के अपहरण का आरोप , एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रही युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस ने युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 22 नवंबर को हापुड़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोदीनगर रोड स्थित एमडी पैलेस गई थी। जो देर शाम जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी, उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि मोदीनगर के गांव फरीदपुर गुसाई निवासी सुमित उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर सुमित के पिता रविंद्र गिरी, उसकी मां और भाई आपा खो बैठे और गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं, तीनों ने मिलकर पीड़ित को मौत के घाट उतारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुमित, उसके पिता रविंद्र गिरी, मां व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।













I’ve been using vin68bet for a while now, and I’ve gotta say, I’m pretty happy with it. Good odds and a decent selection of bets. Just my two cents. vin68bet
GA6789Bet, you’re a bit of a hidden gem! Found you through a friend. The sports betting section is surprisingly comprehensive. Customer service is responsive. If you’re looking for variety in betting platforms, check them out: ga6789bet