News
शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात लेकर युवक के साथ फरार हुई युवती

शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात लेकर युवक के साथ फरार हुई युवती, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवती घर में शादी के लिए रखे जेवरात व नगदी लेकर एक युवक के साथ फरार हुई गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन 26 जून की देर रात उसकी बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इतना ही नहीं उसकी बहन उसके निकाह के लिए घर में रखे पांच लाख रुपये, गहने व अपने “दस्तावेज भी अपने साथ लेकर गई थी। परिजनों व पीड़ित ने बहन के मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, ‘लेकिन कुछ पता नहीं चल सका
बीच पता चला कि गांव ढांसरी जिला मुजफ्फरनगर निवासी नाजिम उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया था। अब युवक झारखंड के खतौली नई बस्ती गली नंबर तीन में मंदिर के सामने रहता है।उसने पुलिस से बहन को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












