News
शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा आरोपी

शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा आरोपी
हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उनके घर पर जनपद बुलंदशहर के युवक का आना-जाना था। वह जादू टोना उतारने का काम करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया और उनसे बातें करने लगा। बाद में आरोपी ने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उनका गर्भपात करा दिया। और शादी करने से मना कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












