ATMS College of Education Menmoms
News

शहर में शांति यात्रा निकाली,सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए

शहर में शांति यात्रा निकाली,सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए

,हापुड़।

रविवार को विश्व कल्याण और मानवता की भलाई के लिए दास धर्म लोनी दरबार की ओर से शांति यात्रा का आयोजन किया गया।

शांति यात्रा से पूर्व श्रीनगर स्थित सेठी आवास पर सवा घंटे का नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला का पाठ किया गया। जिसके उपरांत शांति यात्रा श्रीनगर से प्रारंभ होकर पटेल नगर,नई शिवपुरी, रेवती कुंज, रेलवे रोड सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए पुरानी के शिवपुरी पहुंची,जहां जहां समूह साथ संगत ने सामूहिक रूप से विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगल कामना की। अरदास के साथ यात्रा पूर्ण हुई। यात्रा के दौरान समूह साध कीर्तन कर रही थी।

कार्यक्रम में बताया गया कि सतगुरु महाराज दर्शन दास ने अपने जीवन को देश प्रेम,मानवता और शांति के प्रसार के लिए समर्पित किया था। उन्होंने सदैव लोगों को आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा दी,इसी उद्देश्य से दास धर्म द्वारा पूरे देश में शांति यात्राएं निकाली जा रही हैं।

यात्रा में रितु,पवन सेठी,सेठी, शिवानी,सोनू सेठी, मंजू,राजेश ढींगरा,सपना,यशु ढींगरा,नेहा, नवीन,रूपाली, रमेश शर्मा,सीमा,विजय शर्मा,अनिल शर्मा,प्रफुल्ल,शशि वाला,अवतार सिंह,इशू,दीपक,बलविंदर सिंह,रवि शर्मा आदि शामिल रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page