शराबी ने महिला को सड़क पर सरेआम पीटा, मूकदर्शक बने रहे लोग, बनाते रहे वीडियों, गिरफ्तार ,बाद में महिला ने भी शराबी की चप्पलों से आरती उतारी

शराबी ने महिला को सड़क पर सरेआम पीटा, मूकदर्शक बने रहे लोग, बनाते रहे वीडियों, गिरफ्तार ,बाद में महिला ने भी शराबी की चप्पलों से आरती उतारी
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में एक शराबी ने महिला को सड़क पर सरे आम थप्पड़ों से पीटा, जिसपर लोग महिला को बचाने की जगह वीडियो बनाते नजर आएं। बाद में एक युवक ने एक ही थप्पड़ में शराबी को सड़क पर गिरा दिया,तो पीड़िता ने भी चप्पलों से शराबी की आरती उतार दी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अनुसार मोहल्ला जसरूपनगर दस्तोई रोड निवासी एक महिला घर के बाहर किसी काम से खड़ी हुई थी। इसी बीच एक युवक अमित शराब पीकर यहां पहुंचा था और यहां गाली गलौज करने लगा था।
ज्यादा गाली गलौज करने पर महिला ने इसका विरोध किया था। इस पर गुस्साये शराबी युवक ने सरेराह महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। यहां आसपास खड़े लोगों ने भी महिला को युवक से बचाने का प्रयास नहीं किया था। इससे युवक का हौंसला ओर बुलंद हो गया था। युवक लगातार महिला को थप्पड़ मारकर बेरहमी से पीटता जा रहा था।
इसी बीच एक व्यक्ति ने युवक को धक्का देकर महिला से छुटाया था। धक्का लगने से युवक सड़क पर गिरा गया था और महिला ने भी उसे लातों व चप्पलों से जमकर पीटा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।












